भारत की चुनावी व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, कई स्तरों पर जांच और निगरानी से मजबूत है मॉडल

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की मतदाता पहचान व्यवस्था की तारीफ किए जाने के बाद दुनिया की सबसे व्यापक चुनावी व्यवस्थाओं में शामिल भारतीय चुनाव प्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। ट्रंप ने अमेरिका में अनिवार्य फोटो पहचान पत्र के बिना चुनाव कराए जाने पर सवाल उठाते हुए भारत की व्यवस्था का उदाहरण दिया और ‘सेव अमेरिका एक्ट’ के प्रति अपना समर्थन दोहराया। इस प्रस्ताव में संघीय चुनावों के लिए नागरिकता के दस्तावेजी प्रमाण और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने की बात कही गई है।
📡 स्रोत: NewsData.io