विदेश

भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर होगा जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर होगा जोर

14 अक्टूबर, नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक भारत और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। भारत दौरे के दौरान वह मुंबई और जामनगर जाएंगे। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने, ऊर्जा सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा होगी।भारत पहुंचने से पहले रुबियो उज्बेकिस्तान के समरकंद का भी दौरा करेंगे।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले सप्ताह फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में आगे और प्रगति होने की उम्मीद है। इस साल रुबियो की यह दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा होगी। इससे पहले 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर आए थे।प्रतिकात्मक फोटो- मार्को रुबियो, विदेश मंत्री, अमेरिका

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।