भारत-EFTA TEPA के एक वर्ष पूरे, व्यापारिक अवसरों को मिली नई गति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ यानी EFTA के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) के एक वर्ष पूरे हो गए हैं। यह समझौता 1 अक्टूबर 2025 को लागू हुआ था।
TEPA के तहत भारत को स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन के बाजारों में व्यापक पहुंच मिली है। समझौते में अगले 15 वर्षों के दौरान भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश और रोजगार सृजन की भी प्रतिबद्धता की गई है।
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापार समझौतों का वास्तविक लाभ तभी हासिल किया जा सकता है, जब उद्योग, निर्यात संवर्धन परिषदें और राज्य सरकारें मिलकर प्रत्येक बाजार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करें।
उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) के जरिए भारतीय उद्योगों के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़ने और निर्यात बढ़ाने के बड़े अवसर पैदा हुए हैं।
फ़ाइल फ़ोटो