खेल

भारत एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचा

सितंबर 18, नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 8 विकेट से हराने में सफलता पाई।

जापान से मिले 58 रन के लक्ष्य को भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।

इससे पहले टॉस हॉर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम 57 रन पर ऑलआउट हो गई है।

जापान के लिए अयाका काटो ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। वहीं हरुना इवासाकी ने 10 रन का योगदान दिया। इन दोनों को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

भारत की तरफ से श्री चरणी ने 4 और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।