भारत-घाना के बीच शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग पर MoU
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों घाना के दौरे पर हैं। उनके दौरे के दौरान शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और घाना के बीच समझौता ज्ञापनों यानी MoU का आदान-प्रदान हुआ।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इन समझौतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुद्ज़ेटो अबलाकवा की मौजूदगी में भारत-घाना के बीच दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।
इनमें अकादमिक, वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय प्राणी सर्वेक्षण यानी Zoological Survey of India और यूनिवर्सिटी ऑफ घाना के बीच MoU शामिल है।
इसके अलावा कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली और घाना के CSIR-क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच भी MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
Source: X(Dr. S. Jaishankar)