खेल

भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...

22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला सानो इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा.

यह मैच भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करवाया जा रहा है.

बता दें कि जापान और भारत की क्रिकेट टीम 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भी भाग लेने वाली हैं.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि BCCI क्रिकेट को नई जगहों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने को प्रतिबद्ध है.

एशियन गेम्स में भारत और जापान का मैच होने की संभावनाएं बहुत कम हैं, क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सीडिंग सिस्टम के तहत नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि जापान को ग्रुप स्टेज से होकर नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करना होगा.

देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि क्रिकेट के खेल का वैश्विक सफर ऐसे ही पलों से आकार ले रहा है, जो इस खेल को पारंपरिक सीमाओं से परे ले जाते हैं.

सैकिया ने खुशी जताई कि 22 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट एक नए ऑडियन्स से पहचान करेगा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह

बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि इस तरह के मैच विश्व में क्रिकेट को बढ़ावा देने के अलावा ओलंपिक मूवमेंट को भी मजबूती प्रदान करते हैं.

क्रिकेट का खेल 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स में वापसी करने जा रहा है, जिसमें दुनिया की कुल 6 टीम भाग लेंगी.

उन्होंने ICC चेयरमैन जय शाह के प्रयासों को भी सराहा और कहा कि सबका लक्ष्य क्रिकेट को सुलभ बनाना, ज्यादा समावेशी और पूरे विश्व में इसकी पहुंच बढ़ाना है.

Cricket s global journey is being shaped by moments that take the game beyond its traditional boundaries.

The In

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।