देश

भारत-कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने पर जताई सहमति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने पर जताई सहमति

भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए बातचीत तेज करने पर सहमति जताई है। वार्ता का अगला दौर 5 अक्टूबर से शुरू होगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगले 90 दिन दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच चौथे दौर की बातचीत पिछले सप्ताह मुंबई में हुई। इस दौरान दोनों देशों ने वार्ता की गति तेज करने का फैसला किया।

अमरीकी राष्ट्रपति के रूस से तेल या गैस खरीदने वाले देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने वाले कानून पर श्री गोयल ने कहा कि इससे जुड़ी और जानकारी अब सामने आ रही है। भारत इसका अध्ययन करेगा और उचित समय पर इस मुद्दे पर चर्चा करेगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत तेज करने पर सहमति जताई है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम दोनों राष्ट्रों के रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि CEPA से भारत के निर्यात और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। आम जनता के लिए इसका अर्थ है कि भारतीय उत्पादों की कीमतें कम हो सकती हैं, रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं, और भारतीय कंपनियों को कनाडा के बाजार में आसान पहुँच मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।