भारत- कंबोडिया की संयुक्त कार्य समूह की बैठक संपन्न

अगस्त 25, नई दिल्ली: भारत और कंबोडिया ने, कंबोडिया के नोम पेन्ह में व्यापार और निवेश को लेकर तीसरे संयुक्त कार्य समूह की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न की। इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को मजबूत करने और उनमें बढ़ोतरी को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव अमित वर्मा और कंबोडिया के वाणिज्य मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के महानिदेशक लॉन्ग केमविचेत ने की।वाणिज्य विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि दोनों पक्षों ने व्यापार संबंधों, निवेश को बढ़ावा देने, बाजार तक पहुँच और फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल भुगतान, पारंपरिक चिकित्सा और कृषि के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।
साथ ही बताया कि 2025-26 में भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 406.78 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जिसमें साल-दर-साल 36% से अधिक की वृद्धि हुई। फोटो- वाणिज्य विभाग का पोस्टसोर्स- एक्स (@DoC_GoI)