भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिषेक शर्मा टी20 में अपनी खास पहचान बना चुके हैं, जो पहली गेंद से बड़ा प्रहार करने में नहीं हिचकिचाते.
उन्होंने एशियन गेम्स फाइनल में 61 रनों की शानदार पारी खेली, इसके बाद इंदौर में 69 रनों की कमाल पारी खेली.
वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-5 में शामिल हैं.
पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जो दुनिया के उन 2 बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं.
अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह अपने 150 छक्कों के करीब हैं.
उन्होंने भारत के लिए खेले 66 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2065 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. वह चौकों के दोहरे शतक से भी 1 हिट दूर हैं, उन्होंने 199 चौके लगाए हैं.
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
1.
रोहित शर्मा: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 151 पारियों में 205 छक्के लगाए हैं.
ओवरऑल लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ करणबीर सिंह हैं, जिन्होंने 214 छक्के लगाए हैं. रोहित टी20 से संन्यास ले चुके हैं.
2.
सूर्यकुमार यादव: दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
हालांकि वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान को मैनेजमेंट ने न सिर्फ कप्तानी से हटाया बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया. सूर्या ने 107 पारियों में 179 छक्के लगाए हैं.
3.
अभिषेक शर्मा: भारत के ओपनर अभिषेक ने 65 पारियों में 142 छक्के लगाए हैं, वह अपने 150 छक्कों से 8 हिट दूर हैं.
वह जिस तरह बल्लेबाजी करते हैं, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में भी ये आंकड़ा छू सकते हैं.
4.
हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं, वह अपनी फिटनेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं. पांड्या ने 109 पारियों में 12
📡 स्रोत: ABP Live Khel