देश

भारत के ‘महासागर’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सेशेल्स महत्वपूर्ण साझेदार: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के ‘महासागर’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सेशेल्स एक महत्वपूर्ण साझेदार है। श्री बिरला ने नई दिल्ली में सेशेल्स की संसद के अध्यक्ष अज़रेल अर्नेस्टा के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही।

साथ ही, संसदीय आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण, डिजिटल संसद, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल, बुनियादी ढांचे तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि भारत और सेशेल्स वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दोनों देश सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष और भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतर संसदीय संवाद से भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई गति मिलेगी और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ तथा दीर्घकालिक संबंध और मजबूत होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।