भारत के महत्वकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत के महत्वकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता केजीपी 12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह परियोजना के चार साल पूरे होने के ठीक एक दिन बाद हुआ है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 शावकों का जन्म आशा, दृढ़ता और भारत में चीता संरक्षण की बढ़ती सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कुनो और प्रोजेक्ट चीता परिवार को हार्दिक बधाई दी।