भारत बोला-मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम सिर्फ दिखावा:पाकिस्तान खोखली बातें न करे; भारतीय संसद, पठानकोट-पुलवामा हमले में आरोपी है आतंकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर पर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये के इनाम की घोषणा करना एक दिखावा है। ऐसी घोषणाएं सिर्फ खोखली हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, पाकिस्तान के ऐसे दिखावे और लोगों को गुमराह करने की कोशिशें नई नहीं हैं। हमने अतीत में भी ऐसे दिखावे देखे हैं।
पाकिस्तान को इसके बजाय ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने आतंकियों की नई रेड बुक में अजहर को एक बार फिर भगोड़ा घोषित किया है। पहले अजहर पर 50 लाख का इनाम था, अब उसे बढ़ा दिया गया है। यह कार्रवाई अक्टूबर की FATF बैठक से पहले हुई। अजहर 2001 संसद हमले, 2016 पठानकोट और 2019 पुलवामा हमलों का आरोपी है।
FIA की रेड बुक में मसूद अजहर कंधार विमान हाईजैक के बाद रिहा हुआ मसूद, जैश की स्थापना की 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस का काठमांडू से दिल्ली आ रहे विमान का अपहरण कर लिया गया। विमान को पहले अमृतसर, लाहौर, दुबई और कंधार पहुंचाया गया। मसूद अजहर उस समय भारत की जेल में बंद था। वह हरकत-उल-अंसार से जुड़ा आतंकवादी था और 1994 में जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था।
कंधार पहुंचने के बाद हाईजैकर्स ने उसकी रिहाई की मांग की। भारत ने 31 दिसंबर 1999 को आतंकीि मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा किया। इनके बदले विमान में बंधक यात्रियों और क्रू को मुक्त कराया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रिकॉर्ड में बताया गया कि मसूद अजहर ने 1999 में भारतीय जेल से रिहा होने के बाद जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की।
JeM भारत के खिलाफ सक्रिय प्रमुख आतंकवादी संगठन बन गया। FATF की बैठक से मसूद पर कार्रवाई अहम, 3 पॉइंट 1.
पाकिस्तान पहले FATF की ग्रे लिस्ट में रह चुका है। इस दौरान उस पर आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव था। 2.
अक्टूबर 2022 में FATF ने पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया था। अब अक्टूबर में FATF की बैठक होने वाली है। ऐसे में मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा पाकिस्तान के लिए अहम मानी जा रही है। 3.
इससे पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दिखाने की कोशिश कर सकता है कि वह आतंकवाद और आतंकी फंडिंग के खिलाफ कदम उठा रहा है। पाकिस्तान ने 2021 में कहा- मसूद अफगानिस्तान भागा मसूद अजह
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव के बीच, भारत ने पाकिस्तान द्वारा घोषित 70 लाख रुपये के इनाम को ‘सिर्फ दिखावा’ बताया। यह घटना पाकिस्तान के फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा मसूद अजहर, एक कथित आतंकवादी, के लिए की गई है, जिसे भारत ने 2024 के पठानकोट‑पुलवामा हमले में आरोपी किया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच बढ़ते वैचारिक और सुरक्षा विवाद को उजागर करती है, और भारत की विदेश नीति की सख्त रुख को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर बढ़ती अनिश्चितता, मीडिया में तीव्र बहस और संभाव