भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने किया ‘ऐतिहासिक’ एलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा. आईसीसी ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगे. टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा.
मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी.
बता दें कि 6 जुलाई की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर इन 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है.
महिला चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट की बात करें तो ये राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. प्रत्येक टीम अन्य 5 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. लीग स्टेज के बाद अंक तालिका की टॉप-2 टीमों के बीच 28 फरवरी को फाइनल होगा. श्रीलंका को मिलनी थी मेजबानी
आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी श्रीलंका को मिलनी थी. अब ये भारत को मिल गई है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट आईसीसी द्वारा बताए गए गवर्नेंस सुधारों को लागू करने की प्रक्रिया में है. जुलाई में हुई सालाना कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट के गवर्नेंस को लेकर चिंता व्यक्त की थी.
बता दें कि आईसीसी बोर्ड की बैठकों में श्रीलंका को प्रतिनिधित्व करने से भी रोक दिया गया था.
यह भी पढ़ें- 'टेस्ट क्रिकेट मेरे खून में...', तिलक वर्मा का बड़ा बयान; जानें क्या कहा A landmark moment for women s cricket awaits.
The dates and venues for the inaugural Women s Champions Trophy in 2027 are now confirmed, as India prepares to welcome the world s best teams from 14-28 February. Read more ➡️ h
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत को 2025 में आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार मिला है, जो 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में आयोजित होगी। यह टुर्नामेंट पहली बार 6 टीमों के साथ शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड भी हिस्सा लेंगे। यह कदम महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश में महिला खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, खेल पर्यटन में वृद्धि होगी और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।