'भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमसे पूछा कि...' ट्रंप ने क्यों लिया CEC का नाम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करते हुए 'सेव अमेरिका एक्ट' पास करने की मांग की. इस एक्ट के तहत अमेरिकी चुनावों में नागरिकता का सबूत और वोटर पहचान-पत्र दिखाना जरूरी करने का प्रस्ताव है. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हुई हालिया बातचीत का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने वोटरों के लिए भारत में फोटो पहचान-पत्र के इस्तेमाल पर जोर दिया. सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोले ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि बिना वैध फोटो आईडी के अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं?" pic.twitter.com/4ljYqQzqMK — Rapid Response 47 (@RapidResponse47) August 17, 2026 पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ वोटर थे! 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक से वोट दिया और हर वोटर के पास एक वैलिड फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था." इसके साथ ही ट्रंप ने कांग्रेस से 'SAVE America Act' पास करने की अपनी मांग भी दोहराई और कहा, "हमें अभी 'सेव अमेरिका एक्ट' पास करने की जरूरत है!" खबर अभी अपडेट हो रही है....
📡 स्रोत: NewsData.io