भारत ने नवरात्र पर लॉन्च किया AI अवतार 'देवी', इंडोनेशिया दूतावास में करेगा ये काम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →AI Avatar Dewi: नवरात्र के मौके पर भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नया प्रयोग किया है.
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्थित भारतीय दूतावास ने ‘देवी’ नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार पेश किया है.
इसके जरिए लोगों को भारतीय संस्कृति, पर्यटन, छात्रवृत्ति, व्यापार, निवेश और कांसुलर सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.
भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने मंगलवार को इस पहल की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की. जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने भी X पर पोस्ट कर अपने नए AI अवतार का परिचय दिया.
दूतावास के मुताबिक, ‘देवी’ भारत और इंडोनेशिया के बीच साझेदारी से जुड़ी कहानियों और गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी.
इसके जरिए दूतावास के कामकाज और विभिन्न सेवाओं से जुड़े अपडेट भी आसानी से मिल सकेंगे.
दूतावास ने लोगों से नियमित जानकारी के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने की अपील की है.
लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए किया तैयार नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर इस पहल की शुरुआत की गई.
भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि इस शुभ अवसर पर AI अवतार ‘देवी’ लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है.
इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से दूतावास की गतिविधियों और भारत-इंडोनेशिया संबंधों से जुड़ी जानकारी को अधिक लोगों तक पहुंचाना है.
भारत-इंडोनेशिया के बीच मजबूत हो रहे संबंध भारत और इंडोनेशिया के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत वर्ष 2014 से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है.
हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने 12 और 13 सितंबर को आयोजित 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था.
📡 स्रोत: NewsData.io