भारत ने नेपाल को राहत सामग्री की एक और खेप भेजी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत ने नेपाल को राहत सामग्री की एक और खेप भेजी है। इसमें दवाएं, फोरेंसिक का सामान, टेंट, हाइजीन किट, स्लीपिंग बैग और अन्य ज़रूरी चीज़ें शामिल हैं। नेपाल को बाढ़ त्रासदी से उबरने में सहायता के लिए राहत सामग्री ले जाने वाला यह वायु सेना का नौवां विमान था। पिछले महीने नेपाल में भीषण बाढ़ आई थी, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ था।विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत, नेपाल को सहायता करना जारी रखेगा।