भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया शुरुआती 3 मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है.
बीते मंगलवार वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने की को मिली थी. टीम ने चेज के दौरान 13.2 ओवर में 199 रन बनाकर जीत हासिल की थी.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारियां खेली थीं, जिसे देखते हुए फैंस चौथे मैच के लिए भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं. मुकाबले के सभी टिकट बिक गए हैं.
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक रिलीज जारी करते हुए बताया कि ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 के सभी टिकट बिक गए हैं.
मुकाबले को देखने के लिए 40 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है.
रिलीज में लिखा गया, "इस शुक्रवार रात ऑकलैंड के ईडन पार्क में लगभग 40,000 दर्शक पहुंचने वाले हैं और न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने वाले चौथे T20I मैच के लिए आधिकारिक तौर पर 'सोल्ड-आउट' (सभी टिकट बिक जाने) की घोषणा कर दी गई है."
Almost 40,000 fans are set to descend on Eden Park this Friday night! 🙌 More | https://t.co/3RUgrEnVz7 https://t.co/KUg8i8ES6U
BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 27, 2026
आगे लिखा गया, "सीरीज का यह चौथा मैच है जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं इससे पहले हैगली ओवल में खेले गए शुरुआती दो मैचों के सभी टिकट भी बिक गए थे.
रविवार को सेडन पार्क में इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जाएगा."
टूट जाएगा रिकॉर्ड
"शुक्रवार रात का मैच न्यूजीलैंड की द्विपक्षीय सीरीज के मैचों में 36,523 दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तोड़ देगा.
यह रिकॉर्ड 2019 में ईडन पार्क में भारत के खिलाफ ब्लैककैप्स और व्हाइट फर्न्स के डबलहेडर मैच के
📡 स्रोत: ABP Live Khel