खेल

भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सात सालों के सूखे को खत्म करना चाहेगी.

दरअसल, भारत ने फरवरी, 2019 से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीता है.

खैर, भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे की बात करें तो मुकाबले की तारीख सबको पता है, लेकिन टाइमिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. दरअसल, टी20 मैचों से वनडे की टाइमिंग बिल्कुल अलग है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के सभी पांच मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुए थे, लेकिन वनडे मैचों की टाइमिंग बिल्कुल अलग है.

ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस सुबह सात बजे होगा.

भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा. अगर किसी तरह का विलंब नहीं होता है तो मैच दोपहर तीन बजे तक खत्म हो जाएगा.

आप सुबह की चाय के साथ मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

खास बात यह है कि वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में दिखेंगे.

भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे.

वहीं मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर आएगी. हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आप कमेंट्री का लुत्फ उठा सकेंगे.

इसके अलावा आप abplive.com पर भी मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले के सभी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे.

पहले वनडे के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

पहले तीन वनडे मैच

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।