भारत में पहली बार: किसी राज्य के पास होगा खुद का उपग्रह, जानिए क्या मिलेगा फायदा?

Assam Satellite Launch: अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असम एक ऐतिहासिक छलांग लगाने की पूरी तैयारी कर चुका है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एलान किया है कि राज्य सरकार अपना खुद का पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च करने के लिए प्राइवेट सेक्टर पार्टनर चुनने के अंतिम चरण में पहुंच गई है.
इस अनूठी पहल के साथ ही असम भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जिसके पास अंतरिक्ष में अपना स्वतंत्र 'अर्थ ऑब्जर्वेशन सिस्टम' होगा.
📡 स्रोत: News18 Hindi