विदेश

भारत ने पैरा तीरंदाजी सीरीज में दो स्वर्ण जीते

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत ने पैरा तीरंदाजी सीरीज में दो स्वर्ण जीते

सितंबर 09, नई दिल्ली: भारत की पुरुष रिकर्व और कंपाउंड टीमों ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में मंगलवार को स्वर्ण पदक जीते, जबकि महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक हासिल किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष कंपाउंड जोड़ी ने फाइनल में इराक के अब्बास कादिम और अनवर अलदावोद को 152-139 से हराया।

स्वामी और तोमन ने धीमी शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लय हासिल कर ली और मुकाबले में अपनी बढ़त बनाए रखते हुए स्वर्ण पदक जीता।

दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की रिकर्व जोड़ी ने स्लोवाकिया के डेविड इवान और डेनिस इवान को 6-2 से हराया।

भारतीय जोड़ी पहले सेट में 34-37 से पिछड़ गई थी, लेकिन उसने वापसी करते हुए अगले तीन सेट 36-31, 38-34 और 35-31 से जीते।

महिला रिकर्व टीम की भावना और पूजा को फाइनल में चीन से 0-6 (23-34, 33-35, 30-31) से हार का सामना करना पड़ा और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी कांस्य पदक से चूक गई। तीसरे स्थान के प्लेऑफ में उसे चीन की वांग हुईटिंग और गाओ फांग्शिया की जोड़ी ने हराया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।