भारत-पाक सीमा पर 7.50 करोड़ की हेरोइन बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा क्षेत्र के पास पुलिस ने 1 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीगंगानगर, 26 सितंबर। भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद की है। कार्रवाई हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव 5 सी बड़ी सुजावलपुर में की गई।
पुलिस के अनुसार, एक खेत में तलाशी के दौरान हेरोइन के दो पैकेट बरामद की पहचान करने में जुटी है। बरामद हेरोइन के स्रोत और उसकी तस्करी से जुड़े हुए। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ को पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र में गिराया गया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में जांच जारी है।
पुलिस अब ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ पहुंचाने वाले संभावित नेटवर्क और इसमें शामिल तस्करों की पहचान करने में जुटी है। बरामद हेरोइन के स्रोत और उसकी तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसपी हरिशंकर ने मामले को लेकर जानकारी दी।