राजनीति

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। सरकार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत का हमेशा साझा भविष्य की भावना में विश्वास रहा है।

नई दिल्ली में आज शाम इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यही कारण है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान उसका मार्गदर्शक सिद्धांत ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ रहा।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इन अनुभवों से यह बात स्पष्ट हुई है कि हर देश का भविष्य दूसरे देशों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि साझा भविष्य की भावना और उससे जुड़ी जिम्मेदारी 21वीं सदी में दुनिया के सामने मौजूद कई चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती है।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।