राजनीति

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ET ग्लोबल लीडर्स फोरम में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में निरंतरता है. दुनिया को विकास को लेकर कई चिंताएं हैं. संसाधनों का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जा रहा है. लेकिन भारत को विकास के एक उज्ज्वल केंद्र के रूप में देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत निरंतर वो कदम उठा रहा है जो उसके विकास को गति दे रहे हैं. मैंने 15 अगस्त को 7 सेक्टर्स पर बात की, भारत पॉलिसी लेवल पर रिफॉर्म कर रहा है ताकि हमारा फ्यूचर सुरक्षित हो, गवर्नेंस में रिफॉर्म कर रहा है, रिफॉर्म हमारे लिए कंपलशन नहीं है ये हमारा कमिटमेंट है ये हमारा कन्विक्शन है.'

India has political stability and continuity in its policies. pic.twitter.com/b2e04sCv1H PMO India (@PMOIndia) August 21, 2026

उन्होंने कहा, 'अभी पिछले हफ्ते ही, 15 अगस्त को मैंने लाल किले से सप्त धाराओं की सप्त शक्तियों की बात की है. मैन्युफैक्चरिंग पावर, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी समेत मैंने ऐसे सात सेक्टर्स की बात की है, जिन पर भारत का बहुत ज्यादा फोकस है.

इसलिए भारत आज पॉलिसी लेवल पर नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स कर रहा है ताकि हमारा फ्यूचर सुरक्षित हो. गवर्नेंस, ईज ऑफ लिविंग पर रिफॉर्म कर रहा है. रिफॉर्म हमारे लिए कम्पल्शन नहीं, हमारा कन्विक्शन है: नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा, 'रिफॉर्म हमारे लिए कम्पल्शन नहीं है, ये हमारा कमिटमेंट है, ये हमारा कन्विक्शन है. 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद कैसे रिफॉर्म ने हमारी दशा और दिशा बदली है. PLP के बारे में किसी को शायद ही पता होगा, और आप सुनकर हैरान हो जाएंगे. PLP यानी प्रोडक्शन लिंक पनिश

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।