खेल

'भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ', वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी के लिए जो कहा, आपको जरूर जानना चाहिए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ', वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी के लिए जो कहा, आपको जरूर जानना चाहिए

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. पहले रवि शास्त्री ने कहा था कि शमी का करियर अभी लंबा चलना चाहिए था.

अब एक और वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर मदन लाल ने उसी बात को दोहराया है कि शमी को अभी कम से कम एक साल और खेलना चाहिए था.

मदन लाल ने कहा कि मोहम्मद शमी का टीम इंडिया के लिए करियर शानदार रहा.

दिग्गज क्रिकेटर ने यह भी कहा कि शमी ने शायद एक और मौके का इंतजार करते-करते अपने टेस्ट करियर को विराम दे दिया है.

इंतजार करते-करते लिया संन्यास

न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार मदन लाल ने कहा, "अगर एक तेज गेंदबाज ने 64 मैचों में 229 विकेट लिए हैं, यह दिखाता है कि उनका करियर शानदार रहा है और कई मौकों पर टीम को जीत भी दिलाई है.

वह शायद 2-3 महीने से इंतजार कर रहे थे कि उनका टेस्ट टीम के लिए चयन किया जाएगा, लेकिन उन्हें नहीं चुना गया. इसलिए मेरी नजर में उन्हें लगा होगा कि अब अलविदा कहना ही सही होगा."

भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

जब अजीत अगरकर चीफ सेलेक्टर थे, तब उन्होंने कहा था कि शमी लम्बे फॉर्मेट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं.

इसी बीच शमी रणजी ट्रॉफी में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे और एक मैच में 30 से भी ज्यादा ओवर फेंक कर अपनी फिटनेस साबित कर रहे थे.

अक्टूबर 2026 में अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन उसके बाद भी शमी की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई.

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे मदन लाल ने आगे कहा कि मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में अच्छा कर रहे थे, उनका प्रदर्शन अच्छा था और चयनकर्ताओं को उन्हें मौका देना चाहिए था.

दिग्गज क्रिकेटर ने शमी के फैसले का सम्मान किया और कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं कि शमी भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहे.

यह भी पढ़ें:

<a title="अब तक 8 खिलाडियों का हुआ ट्रेड, SRH ने सबसे ज्यादा 3 खिलाडियों पर मारी बाजी" href="https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2027-all-trade-players

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।