इतिहास

भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है.

वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में शाई होप के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना डाले. जवाब में टीम इंडिया ने शुरुआती तीन ओवर में ही इतिहास रच दिया.

इस दौरान संजू सैमसन ने भी अनोखा शतक पूरा किया.

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज 3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए.

यह टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भारत की सबसे तेज फिफ्टी है.

इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में भारत ने सबसे तेज 3.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे, जो इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बने थे.

संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

23 गेंद में 56 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़ने वाले संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए. सैमसन ने भारतीय पारी के 3.4 ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा किया.

यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है.

सैमसन ने सिर्फ 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

सैमसन का संयुक्त रूप से सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है.

पिछले महीने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 20 गेंदों अर्धशतक पूरा किया था.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड

3.4 ओवर - जैन फ्रायलिंक (नामीबिया) बनाम जिम्बाब्वे, बुलावेयो, 2025

3.4 ओवर - संजू सैमसन (भारत) बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2026

3.6 ओवर - कुलदीप घोलिया (पुर्तगाल) बनाम माल्टा, जिब्राल्टर, 2023

3.6 ओवर - पैट्रिक मातुअतावा (वानुआतु) बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2019

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

76*(22) - अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।