भारत समेत 7 देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में जताई रुचि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 07, नई दिल्ली: खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने कहा है कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी ‘राइजिंग टुगेदर’ के विजन पर आधारित होगी।
भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत इस महीने के अंत में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सामने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी की पहली प्रस्तुति देगा।
इससे पहले, IOC ने मंगलवार को कहा था कि भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किये समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रुचि दिखाई है। इन सभी देशों को अगले महीने IOC के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपने खेलों से जुड़े प्रस्ताव पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
फ़ाइल फ़ोटो