भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता:इससे पहले 2023 में बिलावल भुट्टो गोवा आए थे; 20-22 नवंबर तक इवेंट, पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक होगी। 'द हिंदू' के सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। अगर वे भारत आते हैं, तो 2023 के बाद यह भारत में किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली यात्रा होगी।
इससे पहले 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो SCO के लिए गोवा आए थे। पाकिस्तान ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि मंच पर उसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा। ये बैठक देशों की पुरानी संस्कृति और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय मिलकर आयोजित करेंगे।
पीएम मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रूस और चीन समेत 10 देशों के नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुराना किला में होगा आयोजन यह कार्यक्रम दिल्ली के पुराना किला में होगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस जगह का चयन भारत के प्राचीन अतीत से जुड़े महत्व के कारण किया गया है। 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने गोवा आए थे।
पीएम मोदी ने पिछले साल तियानजिन में SCO नेताओं के सम्मेलन में इस बैठक का प्रस्ताव रखा था। बाद में SCO परिषद ने इसे मंजूरी दी। 25 साल पहले हुई थी SCO की स्थापना शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गीजस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी।
बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इससे जुड़े। 2023 में ईरान भी इसका सदस्य बना। SCO का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। संगठन आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाता है। 2027 के लिए SCO की अध्यक्षता कर रहा पाकिस्तान पाकिस्तान 2026-27 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता कर रहा है।
इसी के तहत इस्लामाबाद में सोमवार से बुधवार तक सदस्य देशों के राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक हो रही है। पाकिस्तान के SCO कोऑर्डिनेटर डॉ.
एम.
फैसल की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संगठन के कार्यक्रमों, आगामी बैठकों की तैयारियों और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar