खेल

भारत ने सेलिंग में जीता पहला एशियन गेम्स पदक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत ने सेलिंग में जीता पहला एशियन गेम्स पदक

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: एशियाई खेलों में भारत ने नौकायन में अपना पहला पदक जीत लिया है। प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी ने पुरुषों के स्किफ इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल रेस से पहले दोनों के सामने कड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। रेस-9 में भारतीय जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया और इसी के साथ रजत पदक पक्का कर लिया। मुश्किल स्थिति में दबाव के बीच प्रिंस और मनु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। यह आइची-नागोया एशियाई खेलों में सेलिंग में भारत का पहला पदक है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।