देश

भारत के सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल आर्मी के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत के सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को काठमांडू में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल आर्मी  के मानद जनरल का रैंक प्रदान किया

जनरल धीरज सेठ नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल के निमंत्रण पर रविवार को नेपाल पहुंचे थे। मानद पद प्रदान करने की यह परम्‍परा वर्ष 1950 में शुरू हुई थी। इसके तहत भारत और नेपाल एक दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल का मानद रैंक प्रदान करते हैं। जनरल धीरज सेठ ने जनरल सिगदेल के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंध बढ़ाने पर विचार‍ विमर्श किया। उन्‍होंने भारतीय दूतावास में राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव से भी भेंट की और दोनों देशों के संबंध ओर मजबूत करने पर चर्चा की। उन्‍होंने नेपाल सेना को भारत की ओर से सैन्‍य और चिकित्‍सा उपकरण भी दिए।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।