विदेश

भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच के चौथे दिन एक भयानक तस्वीर सामने आई. फील्डिंग के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेटर दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. मैच के चौथे दिन बाउंड्री रेखा के पास चौका रोकते समय उन्हें गर्दन में चोट आई है. चांदीमल ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई थी, लेकिन इसी दौरान उनका कंधा और गर्दन अजीब दिशा में मुड़ गई.

इस घटना के बाद दिनेश चांदीमल दर्द से कराहते हुए नजर आए और बार-बार अपनी गर्दन और कंधे को पकड़ रहे थे. दर्द के चलते वो मैदान से बाहर चले गए. आगे की जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अगर जांच में चांदीमल की चोट काफी गंभीर पाई जाती है तो श्रीलंका गॉल टेस्ट में उनका लिए कन्कशन सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी घोषित कर सकता है.

दिनेश चांदीमल को क्या हुआ

घटना भारत की दूसरी पारी के चौथे ओवर की है. केशरा नुवंता की गेंद पर केएल राहुल ने बैकवार्ड स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट लगाया. गेंद तेजी से बाउंड्री रेखा की तरफ बढ़ रही थी, चांदीमल ने गेंद को रोक तो लिया लेकिन वो ऐसी पोजीशन में गिरे कि शरीर का पूरा भार कंधे और गर्दन पर आ गया था. मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने अपनी गर्दन पकड़ी हुई थी.

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में दिनेश चांदीमल केवल 4 रन बना पाए थे. श्रीलंका की पूरी पारी 284 रनों पर सिमट गई थी. इससे भारत को पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिली थी.

पहली पारी में दिनेश चांदीमल को मानव सुथार ने आउट किया था. सुथार की गेंद बहुत ज्यादा टर्न हुई थी, जिसपर चांदीमल पूरी तरह चकमा कहा गए थे. उनकी इस गेंद की रवींद्र जडेजा ने तारीफ की और उसे 'ड्रीम बॉल' कहकर भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें: <a title="ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/rishabh-pant-holds-record-most-test-centuries-as-wicketkeeper-fo

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।