भारत का सिम, पाकिस्तान में वॉट्सऐप और आईएसआई कनेक्शन... दिल्ली से बंगाल तक कैसे फैला पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क?

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच में दिल्ली से पश्चिम बंगाल और सीमावर्ती इलाकों तक फैली कई कड़ियां सामने आई हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, भारत में जारी कुछ सिम कार्ड पाकिस्तान में इस्तेमाल किए जा रहे थे और उनसे जुड़े वॉट्सऐप अकाउंट की गतिविधियां रावलपिंडी, लाहौर और कराची से जुड़ी मिलीं.
सिम कार्ड को बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते पाकिस्तान पहुंचाए जाने की आशंका भी जांच में सामने आई है. दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रदीप्त बसु की गिरफ्तारी के अलावा पश्चिम बंगाल से भी संदिग्ध पकड़े गए हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi