भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, 10 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट; सीरीज पर कब्जा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में सिर्फ 11 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली.
भारत के लिए मुकाबला एकतरफा रहा.
पहले रेड बॉल मैच में टीम इंडिया ने एक पारी और 48 रन की बड़ी जीत हासिल की थी.
दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में भी भारत की अंडर-19 टीम का दबदबा देखने को मिला.
मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 174 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज चार्ली हेंडरसन ने 37 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
भारत के लिए इस दौरान तन्मय बलोदा ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए.
जवाब में अपनी पहली पारी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 315/10 रन बोर्ड पर लगाए और 141 रन की बढ़त हासिल कर ली.
भारत के लिए कप्तान यशवर्धन चौहान ने 9 चौकों की मदद से 52 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
India U19 Won by 10 Wicket(s) #INDvAUS #U19YouthTest #2ndMultiday Scorecard:https://t.co/p3aPBkIDir
BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 7, 2026
दूसरी पारी में भी जल्दी सिमटी ऑस्ट्रेलिया
दबाव में अपनी दूसरी पारी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले 141 रनों की लीड बराबर करने का लक्ष्य था. इसके बाद उन्हें भारत के भारत के सामने टारगेट रखना था.
लेकिन टीम लगभग सिर्फ लीड ही बराबर कर सकी. कंगारू टीम दूसरी पारी में सिर्फ 151 रन पर सिमट गई.
टीम के लिए नंबर पांच पर उतरे ब्लेक कैटल ने 63 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. भारत के लिए इस दौरान तन्मय बलोदा ने 8 विकेट लिए. तन्म
📡 स्रोत: ABP Live Khel