विदेश

भारत की तरह अमेरिका में भी SIR, ट्रंप ने शुरू किया वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं का सफाई अभियान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारत की तरह अमेरिका में भी SIR, ट्रंप ने शुरू किया वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं का सफाई अभियान

भारत की तरह अमेरिका में भी अब मतदाता सूची की सफाई को लेकर आवाज उठने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद देश में भारत की तरह एसआईआर के जरिए फर्जी मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है.

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि 2020 के वोटर रिकॉर्ड और नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड का मिलान किया गया. ट्रंप के इस दावे के मुताबिक, अमेरिका में 12.8 करोड़ मतदाताओं के शुरुआती विश्लेषण में 24000 से ज्यादा गैर-नागरिक मतदाताओं की पहचान की गई है.

ट्रंप का दावा- 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने डाला था वोट दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से कहा कि उन्होंने जो बाइडन के खिलाफ 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था.

उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 24,000 से ज्यादा "गैर-नागरिकों" ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया था. 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि US सेंसस ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड की नागरिकता रिकॉर्ड से जांच शुरू कर दी है और "SAVE अमेरिका एक्ट" को पास किया जाना चाहिए.

USA President Donald J Trump posts, "The Census Bureau has begun checking the Voter Records from 2020 against their Citizenship Records. On the first 128,000,000 Voters, the Census Bureau proves that over 24,000 Noncitizens voted illegally! The Census Bureau is going to analyse...

pic.twitter.com/r1PulZDG63 — ANI (@ANI) August 19, 2026 ट्रंप ने कहा, "सेंसस ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड की नागरिकता रिकॉर्ड से जांच शुरू कर दी है.

शुरुआती 128,000,000 वोटरों के मामले में, सेंसस ब्यूरो ने साबित किया है कि 24,000 से ज्यादा गैर-नागरिकों ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया!" उन्होंने आगे कहा, "सेंसस ब्यूरो अगले 32,000,000 वोटरों का विश्लेषण करने जा रहा है और यह संख्या बहुत बढ़ जाएगी. मैं चुनाव जीता था!

हमें 'SAVE अमेरिका एक्ट' पास करना चाहिए." भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ कर चुके हैं ट्रंप बता दें कि यह बात ट्रंप द्वारा भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करने और 'SAVE अमेरिका एक्ट' को पास करने की मांग के बाद सामने आई है. इस एक्ट का मकसद अमेरिकी चुनावों में नागरिकता और वोटर पहचान का सबूत अनिवार्य करना है.

एक और 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में, ट्रंप ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हाल ही में हुई बातचीत का जिक्र किया और वोटरों के लिए भारत में फोटो पहचान पत्र के इस्तेमाल पर जोर दिया. खबर अभी अपडेट हो रही है....

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।