भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
11 अक्तूबर 2026, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात-यूएई की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। आगामी 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस 14 दिवसीय अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 जवान हिस्सा ले रहे हैं।
भारतीय सेना की भैरव बटालियन और यूएई की माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन के जवान शारीरिक प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स शूटिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और माउंटेन क्राफ्ट जैसी गतिविधियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आगामी चरणों में ड्रोन ऑपरेशन, टैक्टिकल ड्रिल और संयुक्त सैन्य अभियानों का अभ्यास किया जाएगा।
इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य क्षमता, आपसी समन्वय और सामरिक दक्षता को मजबूत करने के साथ भारत और न्।म् के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देना है।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
वीडियो एवं फोटो
कैप्शन- अल्मोड़ा के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात-यूएई की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास