विदेश

'भारत के ऊपर स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद कर दी गई', एलन मस्क को क्यों देनी पड़ गई सफाई?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'भारत के ऊपर स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद कर दी गई', एलन मस्क को क्यों देनी पड़ गई सफाई?

Elon Musk: स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत भारत के ऊपर स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद कर दी गई हैं. अब सवाल है कि आखिर उन्हें यह बयान क्यों देना पड़ा. यह बयान एक आरोप से जुड़ा है.

जिसमें आरोप है कि स्टारलिंक इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल भारत में विद्रोही समूह कर रहे है.

स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क ने उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि भारत में विद्रोही समूह स्टारलिंक इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं. मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद हैं.

मस्क ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि भारत के ऊपर स्टारलिंक बीम बंद हैं. इसलिए यह दावा कि किसी ने भी किसी भी कारण से उनका इस्तेमाल किया, बिल्कुल गलत है.

The claim that militants used Starlink in India makes no sense. Starlink satellite beams are turned off over India. With the beams off, no Starlink device can connect in India. Even Elon Musk himself has confirmed this.

Stop spreading misinformation.

https://t.co/pXOq3EJLml pic.twitter.com/6PVA11Be3u — DogeDesigner (@cb_doge) October 7, 2026 डोगे-डिजाइनर की पोस्ट का दिया जवाब मस्क ने यह बात X पर डोगे-डिजाइनर अकाउंट की एक पोस्ट के जवाब में कही.

इस पोस्ट में एक अन्य पोस्ट का हवाला देते हुए दावा किया गया था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने मणिपुर के पास म्यांमार सीमा पर सक्रिय विद्रोही समूहों से स्टारलिंक के टर्मिनल बरामद किए हैं.

डोगे-डिजाइनर ने इन दावों को बेबुनियाद बताया.

पोस्ट में कहा गया कि भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद होने के कारण कोई भी स्टारलिंक डिवाइस यहां इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हो सकता. पोस्ट में यह भी कहा गया कि मस्क ने खुद इसकी पुष्टि की है.

स्टारलिंक, स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जो सैटेलाइट के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।