भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा मुकाबला आज, सीरीज में 2-1 से टीम इंडिया आगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 14, नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है ऐसे में टीम की नजर चौथे मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर रहेगी।
हैदराबाद में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी टी20 सीरीज को अपना बनाने के इरादे के साथ मैदान पर होगी। वैसे टीम इंडिया की बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज देखने को मिला है। तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। हालांकि मध्यक्रम को अपनी गलती से सबक लेने की ज़रुरत रहेगी।
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने तीसरे टी20 में अहम भूमिका निभाई, ऐसे में इस मुकाबले में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। पिच की बात करे तो हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रह सकती है।