भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 04, नई दिल्ली: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 11.475 अरब डॉलर बढ़कर 740.803 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इससे एक सप्ताह पहले 21 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 729.328 अरब डॉलर था।
आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े हिस्से यानी फॉरेन करेंसी एसेट्स में 9.337 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 600.670 अरब डॉलर हो गया। वहीं, देश का स्वर्ण भंडार 2.191 अरब डॉलर बढ़कर 116.409 अरब डॉलर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार को किसी देश की आर्थिक स्थिति के अहम संकेतकों में से एक माना जाता है।
जरूरत पड़ने पर भारतीय रिजर्व बैंक इस भंडार का इस्तेमाल रुपये पर दबाव कम करने और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर को स्थिर रखने के लिए कर सकता है। रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार भारत की मजबूत होती बाहरी वित्तीय स्थिति का संकेत है। (फाइल फोटो)