भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, 740.803 अरब डॉलर पहुंचा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सितंबर 05, नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 28 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में भारत का फॉरेक्स रिजर्व 11.475 अरब डॉलर बढ़कर 740.803 अरब डॉलर हो गया है।
खास बात ये है कि इससे ठीक एक हफ्ते पहले यानी 21 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 729.328 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। यानी एक ही हफ्ते में भारत ने अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। आंकड़ों के मुताबिक, रिजर्व के सबसे बड़े हिस्से यानी फॉरेन करेंसी एसेट्स में 9.337 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और ये बढ़कर 600.670 अरब डॉलर हो गया।
वहीं, गोल्ड रिजर्व भी 2.191 अरब डॉलर बढ़कर 116.409 अरब डॉलर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की आर्थिक ताकत का अहम संकेत माना जाता है। जरूरत पड़ने पर RBI इसी रिजर्व का इस्तेमाल रुपये पर दबाव कम करने और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर को स्थिर रखने के लिए कर सकता है।
यानी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व देश की मजबूत होती आर्थिक क्षमता का एक और बड़ा संकेत है।