भारत के विकास में पीएम मोदी का अहम योगदान: जापान PM
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
RELEVANCE- PRIORITYSLUG- PM-MODI-25-YEARSCATEGORY- NATIONAL/POLITICS
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने पीएम नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि वर्ष 2001 से नरेंद्र मोदी ने लंबे समय तक राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया और भारत के विकास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की भूमिका मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने जुलाई में अपनी भारत यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि भारत के भोजन और संगीत का अनुभव करते हुए दोनों नेताओं के बीच जापान-भारत के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए ठोस कदमों पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि अगले साल जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। उन्होंने मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत यानी FOIP के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जापान और भारत के बीच सहयोग और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।
FILE PHOTO