भारत-वियतनाम तटरक्षक बलों की 7वीं बैठक चेन्नई में आयोजित

अगस्त 25, नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच 7वीं उच्च स्तरीय बैठक चेन्नई में आयोजित हुई। वियतनाम तटरक्षक बल के वाइस कमांडेंट मेजर जनरल लुओंग दिन्ह हंग ने भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश शिवमणि से मुलाकात की।
बैठक में दोनों देशों के तटरक्षक बलों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सुरक्षित, संरक्षित और सतत समुद्री वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग और निरंतर संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
फोटो- वाइस कमांडेंट मेजर जनरल लुओंग दिन्ह हंग और महानिदेशक परमेश शिवमणिसोर्स- एक्स (Indian Coast Guard)