भारत-वियतनाम विदेश मंत्रियों ने की द्विपक्षीय बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 14, नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग के साथ दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि तीन वर्ष पहले आयोजित संयुक्त आयोग की पिछली बैठक के बाद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई है।
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान वियतनाम की ओर से दो महत्वपूर्ण राजकीय यात्राएं हुई हैं। इनमें वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम की हाल की भारत यात्रा भी शामिल है।यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने आपसी संबंधों को और बेहतर तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी का स्वरूप दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि 19वीं संयुक्त आयोग बैठक दोनों देशों के बीच किए गए वादों और फैसलों की समीक्षा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
डॉ जयशंकर ने वियतनाम को भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महासागर विजन का प्रमुख साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में भी वियतनाम का महत्वपूर्ण स्थान है।
फोटो- विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंगसोर्स- एक्स (Dr. S. Jaishankar)