भारत की यशस्वी सेना, भोपाल की धरती पर करेगी अपने अदम्य पराक्रम-पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस है, आज के दिन का आनंद कई गुना इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि आज से 15 जनवरी तक सेना दिवस से संबंधित आयोजन आरंभ हो रहे हैं। यह प्रदेश के लिए अत्यंत सौभाग्य और गौरव का विषय है कि 1 नवंबर से 15 जनवरी के बीच भारत की यशस्वी सेना अपने अदम्य पराक्रम, पुरुषार्थ और शौर्य का प्रदर्शन भोपाल की धरती पर करेगी।
राजधानी भोपाल में देशभक्ति के महापर्व “सेना दिवस” (15 जनवरी को) पर आमजन हमारी वीर और महान सेना के शौर्य को देखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए रक्षा मंत्रालय और सेना सहित सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना को नमन करने का प्रदेशवासियों को अवसर मिलेगा।
आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस गौरवशाली आयोजन को लेकर राज्य सरकार और प्रदेशवासी अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प वृक्ष पौध-रोपण अभियान में राज्य के 55 जिलों से मिट्टी का समायोजन इस बात का प्रमाण है कि कई तरह की विविधताएं, बोलियां, सांस्कृतिक होने के बावजूद हम सभी एक हैं।
विविधता में एकता का संदेश देते विश्व के सबसे महान और बड़े लोकतंत्र, भारत की सीमाओं की सुरक्षा हमारी जल, थल और वायु सेना करती हैं।