देश

इस भारतीय को बनना चाहिए CSK का नया कोच? दिग्गज ने लिया किसका नाम, जानें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इस भारतीय को बनना चाहिए CSK का नया कोच? दिग्गज ने लिया किसका नाम, जानें

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके इन दिनों अपने अगले हेड कोच की तलाश में है.

टीम के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने पिछले महीने अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी. फ्लेमिंग के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पांच बार की IPL चैंपियन टीम की कमान कौन संभालेगा.

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम सुझाया है, जिसे वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही मानते हैं.

हेडन ने दिनेश कार्तिक को बताया मजबूत दावेदार मैथ्यू हेडन ने सिएसके के नए हेड कोच के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का समर्थन किया है. हेडन के मुताबिक, कार्तिक इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार नजर आते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि CSK जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए स्थानीय जुड़ाव रखने वाला कोच काफी अहम हो सकता है. दिनेश कार्तिक का तमिलनाडु से खास रिश्ता है और वह लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

यही वजह है कि हेडन को लगता है कि सिएसके के लिए उनका स्थानीय कनेक्शन टीम के माहौल में एक अलग जुड़ाव ला सकता है. आरसीबी के साथ कोचिंग का अनुभव भी काम आएगा

कार्तिक फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं और बल्लेबाजी कोच व मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं. हेडन ने उनके हालिया कोचिंग अनुभव को भी अहम माना है.

उनके मुताबिक, सिएसके को फ्लेमिंग का विकल्प चुनते समय सिर्फ बड़े नाम पर नहीं, बल्कि टीम की संस्कृति और स्थानीय कनेक्शन पर भी ध्यान देना चाहिए. हेडन ने सिएसके में फ्लेमिंग और एमएस धोनी की साझेदारी की भी जमकर तारीफ की. फ्लेमिंग करीब 16 साल तक टीम के साथ जुड़े रहे और

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।