भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत के स्पिन गेंदबाज तन्मय बलोदा (Tanmay Baloda) ने एक टेस्ट में 14 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया.
हाल ही भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई.
दूसरे मुकाबले में तन्मय ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को एकतरफा जीत दिलाई. भारतीय स्पिनर ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 8 विकेट लिए.
14 विकेट के आंकड़ों के साथ तन्मय एक यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
पहली पारी में 25 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 6 विकेट लिए और सिर्फ 32 रन खर्चे. 25 में से 11 ओवर मेडन रहे.
इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया 174 रन पर ऑलआउट हो गई.
फिर दूसरी पारी में तन्मय ने 19.5 ओवर गेंदबाजी की.
इस दौरान उन्होंने 8 विकेट लेकर 41 रन खर्चे. यहां तन्मय ने 5 मेडन ओवर फेंके. ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में सिर्फ 151 रन पर ऑलआउट हो गई.
भारत को मिला सिर्फ 11 रन का लक्ष्य
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को सिर्फ 11 रन का लक्ष्य मिला था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 174/10 रन बनाए.
टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 315/10 रन बनाए और 141 रनों की बढ़त हासिल कर ली.
फिर अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 151 रन पर ही सिमट गई. इस तरह भारत को जीत के लिए सिर्फ 11 रनों का लक्ष्य मिला.
चेज में टीम इंडिया ने सिर्फ 5 गेंदों में रन बनाकर 10 विकेट से जीत हासिल कर ली.
भारत ने 2-0 से जीती सीरीज
भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज जीत ली.
राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने एक पारी और 48 रन से जीत अपने खाते में डाली थी.
इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की.
दोनों ही मैचों में भारत का दबदब
📡 स्रोत: ABP Live Khel