खेल

'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ICC और BCCI से भारतीय खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम देने की अपील की है.

उन्होंने घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे ही विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार होंगे.

उन्होंने माना कि भारत की बेंच टीम बहुत मजबूत है और वह 3 टीमें उतार सकता है, लेकिन हालिया नतीजों से पता चलता है कि एक भारतीय टीम से ज्यादा ट्रॉफी जीतना संभव नहीं ही.

स्पोर्टस्टार पर अपने कॉलम में सुनील गावस्कर ने लिखा, "उम्मीद है कि 2027 से शुरू होने वाले अगले चार सालों के इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर पर चर्चा करने के लिए ICC की बैठक होगी, तो इस पर फैसला करने वाले अधिकारी समझेंगे कि भारतीय क्रिकेटर न तो मशीन हैं और न ही गन्ने जिन्हें लगातार निचोड़कर रस की हर बूंद निकाल ली जाए."

सुनील गावस्कर का मानना ही कि विश्व स्तर पर अपनी दावेदारी करने के लिए अच्छा है कि आपकी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत है, लेकिन हाल के नतीजों से पता चलता है कि फिलहाल एक भारतीय टीम से ज्यादा ट्रॉफी जीतना संभव नहीं है.

उन्होंने कहा, "एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास मिलेगा, लेकिन जब तक डोमेस्टिक क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दी जाती, तब तक विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार नहीं होंगे."

यह भी पढ़ें- सैमसन OUT वैभव IN , AFG के खिलाफ पहले टी20 ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI!

सुनील गावस्कर ने लिखा, "एक बात जिस पर ध्यान नहीं दिया जाता कि, "भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट का ही परिणाम है.

एक मजबूत टीम का निर्माण एक मजबूत घरेलू संरचना से ही होता है." उनका मानना है कि अगर रेड बॉल क्रिकेट की उपेक्षा की जाती है, तो शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ियों के निर्माण की संभावना काफी कम हो जाएगी.

गावस्कर ने लिखा की रेड बॉल क्रिकेट वह आधार प्रदान करता है जो वाइट बॉल क्रिकेट शायद ही कभी प्रदान

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।