खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम जीत पर सिमडेगा में जश्न, सलीमा टेटे के नेतृत्व पर गर्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम जीत पर सिमडेगा में जश्न, सलीमा टेटे के नेतृत्व पर गर्व

एशियाई खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण जीतने पर सिमडेगा में जश्न, सलीमा टेटे समेत झारखंड की चार खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी।

Short Headline: भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम जीत पर सिमडेगा में जश्न, सलीमा टेटे के नेतृत्व पर गर्व

03 अक्टूबर, सिमडेगा: जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक स्वर्णिम जीत पर हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में जश्न का माहौल है। 44 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर खुशी मनाई। खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह उपलब्धि पूरे देश के साथ झारखंड और विशेष रूप से सिमडेगा के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने बताया कि सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे ने स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का नेतृत्व किया। वहीं झारखंड की निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं।

सिमडेगा में खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों ने भारतीय टीम की इस उपलब्धि को उत्साह के साथ मनाया। जिले के खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी और इस जीत को नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

बाइट- मनोज कोनबेगी, महासचिव, हॉकी झारखंड

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गर्वित किया, यह पहली बार है जब टीम ने ऐसा किया। इस जीत से टीम के खिलाड़ियों, विशेषकर सलीमा टेटे और झारखंड की चार खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को पहचान मिली। यह उपलब्धि युवाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी और राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी के विकास को बढ़ावा देगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।