भारतीय महिला कबड्डी टीम कप्तान पुष्पा राणा का गिरिपार में हुआ जोरदार स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हरिपुरधार पहुंची की बेटी का लोगो ने फूल मालाओं से किया स्वागत
अक्तूबर 21, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान और हिमाचल की बेटी पुष्पा राणा का गिरिपार क्षेत्र के हरिपुरधार पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पुष्पा राणा की अगुवाई में भारतीय टीम ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में पहुंचीं पुष्पा राणा का लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
पुष्पा राणा ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ता नशा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आगे बढ़ना चाहिए खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उन्हें देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का अवसर भी देते हैं। पुष्पा राणा ने गोल्ड मेडल जीतने पर घोषित एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि और नौकरी के ऐलान के लिए हिमाचल सरकार का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रोत्साहन राशि से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हरिपुरधार में पुष्पा राणा ने अपने परिवार के साथ मां भंगायणी मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
बाईट: पुष्पा राणा, कप्तान, भारतीय महिला कबड्डी टीम
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा का हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र में स्वागत एक प्रेरणादायक घटना है। यह विषय स्थानीय गर्व और खेल में महिलाओं की उन्नति को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि पुष्पा राणा ने टीम को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन किया, जिससे क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा। इस प्रकार के स्वागत से जनता को यह सन्देश मिलता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता मिलती है, और यह समाज में खेल को बढ़ावा देने तथा लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने में सहाय