भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

सरकार ने दोहराया है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में एक ब्रीफिंग में कहा कि भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विदेशी ध्वज वाले दो जहाजों से संबंधित घटना के बारे में श्री जायसवाल ने कहा कि इन जहाजों पर सवार सभी 22 नाविक सुरक्षित हैं और सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है।
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख को नेपाल की सेना के मानद जनरल के रैंक से नवाज़ा गया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों और उनकी सेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का पता चलता है।
विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन की फिलस्तीन यात्रा के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने फिलस्तीन के विकास साझीदार के रूप में भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रवक्ता ने कहा कि सचिव ने फिलस्तीन के लोगों के लिए जीवन रक्षक दवाओं की एक खेप भी फिलस्तीन सरकार को सौंपी।