भारतीय पुलिस सेवा के 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के इकतीस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में दो महानिदेशक और छह अतिरिक्त महानिदेशक भी प्रभावित हुए हैं। पवन देव को नगर सेना और नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं छत्तीसगढ़ के महानिदेशक पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, गुरजिंदर पाल सिंह को प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।