भारतीय वायुसेना में शामिल हुए ये खतरनाक फायटर जेट, जद में पाकिस्तान के कई शहर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत ने स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता के क्षेत्र में शुक्रवार (18 सितंबर 2026) को तीन अहम उपलब्धियां हासिल कीं.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायुसेना को LAC तेजस के एफओसी ट्विन सीटर ट्रेनर की अंतिम खेप और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपे.
वहीं, पवन हंस लिमिटेड को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ध्रुव एनजी नागरिक हेलीकॉप्टर सौंपा गया.
इस दौरान ध्रुव एनजी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से टाइप सर्टिफिकेशन भी प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे.
स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता में अहम पड़ाव: राजनाथ
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारत की एयरोस्पेस क्षमता निर्माण की यात्रा में खुद को एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में स्थापित किया है.
कंपनी ने विमान निर्माण, हेलीकॉप्टर विकास, विमानों के मेंटेनेंस, मरम्मत, मेंटेनेंस सर्विस और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्षमताएं विकसित की हैं.
उन्होंने कहा कि यह दिन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि भारत की स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता, तकनीकी आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बना.
एक ही कार्यक्रम में फाइटर जेट ट्रेनिंग, बेसिक फ्लाइट ट्रेनिंग और नागरिक हेलीकॉप्टर निर्माण से जुड़ी उपलब्धियां सामने आईं.
LCA एफओसी ट्रेनर की अंतिम खेप भारतीय वायुसेना को सौंपना देश के स्वदेशी सैन्य एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
एलसीए को एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी से जुड़े सर्टिफिकेशन के बाद एविएशन सेक्टर में अंतिम परिचालन मंजूरी मिली है.
LCA कार्यक्रम भारत की एयरोस्पेस यात्रा के सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण कार्यक्रमों में से एक रहा है. LCA तेजस विमान 4.5 जेनरेशन का हल्का मल्टी-रोल फाइटर जेट है.
इसकी रेंज 3000 किलोमीटर है, जिसकी जद में पाकिस्तान के कई शहर आ सकते हैं.
स्वदेशी हेलीकॉप्टर का होगा इस्तेमाल
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने एचटीटी-40 का स्वदेशी
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी एयरोस्पेस क्षमता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। 18 सितंबर 2026 को तीन प्रमुख उपलब्धियाँ घोषित हुईं: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने LAC तेजस के एफओसी ट्विन सीटर ट्रेनर की अंतिम खेप और HTT-40 बेसिक ट्रेनर विमान सौंपे, जबकि पवन हंस लिमिटेड को ध्रुव एनजी नागरिक हेलीकॉप्टर दिया गया। यह कदम भारत की आत्मनिर्भर रक्षा और नागरिक विमानन क्षमताओं को सुदृढ़ करता है। आम जनता को बेहतर सुरक्षा, रोजगार सृजन और उन्नत तकनीक के साथ घरेलू विमानन उद्योग में विश्